अलग-अलग सड़क हादसों में चार कांवड़िए गंभीर घायल – Hindustan

कांवड़ यात्रा के दौरान जुनावई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों में पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस हादसों की जांच कर रही है। पहला हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे दबथरा-असदपुर लिंक मार्ग पर हुआ। जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी अशोक कुमार और वीरेश कुमार नरौरा गंगा घाट से कांवड़ में जल भरकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लिंक मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दुबारी कलां गांव के पास मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुआ। थाना क्षेत्र के नगलिया देवी गांव निवासी श्यामवीर और ऊमरा गांव निवासी जसराज सिंह हुलकाबाद स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे।दुबारी कलां के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी जुनावई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के साथ हादसे की जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News