कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 180 से ज़्यादा हुई, बचावकार्य अभी भी जारी – BBC

सोमवार को सुबह 07:34 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके पश्चिमी कोलंबिया में सैकड़ों मील के दायरे में महसूस किए गए और मंगलवार को भी इसके बाद के झटके महसूस किए जा रहे थे.
अरशद मिसाल
इमेज स्रोत, Getty Images
कोलंबिया में सोमवार को आए तेज़ भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.
भूकंप में अब तक 180 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सबसे ज़्यादा नुक़सान कैली और पेरेरा शहरों में हुआ है.
7.4 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 7:34 बजे आया था. इसके झटके पश्चिमी कोलंबिया के सैकड़ों मील दूर तक महसूस किए गए. मंगलवार को भी भूकंप के बाद के झटके यानी आफ्टरशॉक्स महसूस किए जाते रहे.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 181 है. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों से मिले आंकड़ों को जोड़ें तो यह संख्या 240 से भी ज़्यादा हो सकती है. राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.
राष्ट्रपति मंगलवार को सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक पेरेरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि भूकंप में करीब 2,600 लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग 200 लोग अब भी लापता हैं.
उन्होंने बताया कि 1,100 से ज़्यादा घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 8,000 से अधिक घरों को नुक़सान पहुंचा है.
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पेरेरा और कैली जैसे शहरों में कई लोगों ने खुले में रात बिताई. कुछ लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए थे, जबकि कई लोग इमारतों के दोबारा गिरने के डर से घरों के अंदर नहीं गए.
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
– रोज़ाना 50 किलो चावल और छुट्टी के दिन 10 किलो चिकन: छह पीढ़ियों वाली 83 लोगों की एक जॉइंट फ़ैमिली कैसे रहती है साथ
– ईरान के डर से कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला था अपना विमान- रिपोर्ट का दावा
– मक्का समझौते में मिस्र क्या भारत की वजह से शामिल नहीं हुआ?
– कहीं आप खाना ग़लत टाइम पर तो नहीं खाते, क्या है भोजन करने का सही समय?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News