Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो घायलों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।छितही गांव के सज्जादनगर चौराहे के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। टक्कर के बाद एक बाइक फालूदा-जूस वाहन से जा टकराई। हादसे में युवती समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि फालूदा वाहन भी पलट गया। बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे।
सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में रमेश पुत्र राम मिलन निवासी घोरहट, परमानंद पुत्र शिवरतन निवासी जगदीशपुर, उदय मौर्य पुत्र आदित्य मौर्य निवासी जोगाराजा, अजय पुत्र रामप्रीत निवासी भिनकिनी और युवती संध्या निवासी जोगाराजा समेत छह लोग शामिल रहे। अजय पुत्र रामप्रीत निषाद और रामसुन्दर पुत्र संतोष कुमार भारती, निवासी- प्यारेपुर, थाना महुली को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play