टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, TCS में 4.97% की गिरावट के आया फैसला – India.com

टाटा ग्रुप में एक बड़े नेतृत्व बदलाव की खबर सामने आई है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, वो तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे और अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने तक जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. उनका वर्तमान कार्यकाल फरवरी में समाप्त होना है. यह जानकारी मामले से सीधे जुड़े एक सूत्र के हवाले से सामने आई है.

एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर ऐसे समय आई है जब टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे. ऐसे में ये घटनाक्रम देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक टाटा ग्रुप के भविष्य के नेतृत्व और शासन को लेकर अहम माना जा रहा है.

चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी में खत्म होना है. इससे पहले उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने को लेकर टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच सहमति नहीं बन पाई थी. फरवरी में ही उनके पुनर्नियुक्ति पर फैसला टाल दिया गया था. मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा कुछ शर्तों के साथ चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर विचार कर रहे थे. इनमें एक महत्वपूर्ण शर्त ये थी कि टाटा संस को भविष्य में शेयर बाजार में लिस्ट नहीं किया जाएगा. चंद्रशेखरन इस तरह की प्रतिबद्धता देने के पक्ष में नहीं थे. दोनों पक्षों के बीच बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी मतभेद बताए गए हैं.

टाटा संस पूरे टाटा ग्रुप की प्रमुख अधिकार वाली कंपनी है. इसके तहत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, टाटा मोटर्स, एयर इंडिया समेत 30 से ज्यादा कंपनियां आती हैं. टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की करीब 66% हिस्सेदारी है, जिससे ट्रस्ट की भूमिका कंपनी के शासन में बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. चंद्रशेखरन ने 1987 में टाटा ग्रुप के साथ अपना सफर शुरू किया था. वो 2009 में TCS के CEO बने और 2017 में टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली. उनके नेतृत्व में समूह ने कई बड़े कारोबारी बदलाव किए.
चंद्रशेखरन का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब टाटा ग्रुप की कई कंपनियां अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रही हैं. एयर इंडिया को लेकर नियामक जांच, TCS पर कीमत और विकास से जुड़ा दबाव और जैगुआर लैंड रोवर पर साइबर हमले जैसे घटनाक्रमों ने समूह के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News