Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर में सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान सजाने वाले व्यापारियों पर अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने पर नगर पंचायत सामान को जब्त कर लेगा। जब्त सामान की पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी। मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने यह चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि उपनगर में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रहीं हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिससे वाहनों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है।
इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकान की सीमा के बाहर सड़क या पटरी पर किसी तरह का सामान न रखें व सब्जियों के दुकानें लगाए। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण मिला तो नगर पंचायत की टीम सामान हटाने के साथ उसे अपने कब्जे में ले लेगी। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों की अन्य समस्याओं को भी सुना। व्यापारियों ने नगर में जाम, दुकानों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग, नालियों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ गौरव सिंह ने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों का सहयोग जरूरी है। सड़क पर वाहन खड़ा करने और सामान फैलाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की।इस दौरान बैठक में चेयरमैन श्रीराम यादव, ईओ महेंद्र पाण्डेय, कोतवाल विनोद कुमार सिंह, व्यापारी राधेश्याम चौरसिया, मेराज अब्दुल्लाह, प्रवीण बरनवाल, शंभू दयाल गुप्ता, विनोद ठठेरा, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play