Hariyali Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व माना गया है और इस दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ व फलदायी होता है. वैसे तो प्रत्येक माह की अमावस्या तिथि महत्वपूर्ण होती है लेकिन सावन माह की अमावस्या अत्यंत शुभ मानी जाती है. इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है और इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया जाता है. इसके साथ ही पितरों का तर्पण करने लिए यह तिथि सबसे खास मानी गई है. बता दें कि वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य और ज्योतिषीय उपायों से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. यदि आप दिन के समय पूजन या दान नहीं कर पाए हैं, तो आज शाम को किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं.
और पढ़ें: Surya Grahan 2026: इन राशियों की किस्मत में आएगा बड़ा तूफान! धन, करियर और रिश्तों पर पड़ेगा असर
पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक: हरियाली अमावस्या शाम के समय पीपल के पेड़ के पास जाएं और सरसों के तेल का एक चौमुखा दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल में त्रिदेवों और पितरों का वास होता है. दीपक जलाने के बाद अपने पूर्वजों का ध्यान करें और सुख-शांति की प्रार्थना करें. इससे पितृ दोष शांत होता है.
दक्षिण दिशा में जलाएं पितरों के नाम का दीपक: संध्या काल में घर के मुख्य द्वार पर या ईशान कोण में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक दीपक जलाएं. शास्त्रों में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.
तुलसी के पौधे के पास दीया और परिक्रमा: आज हरियाली अमावस्या की शाम तुलसी जी के पौधे के समक्ष शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें. ध्यान रखें कि आज के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। यह उपाय घर में चल रही आर्थिक तंगी को दूर करता है.
और पढ़ें: Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, नियम और पूरी डिटेल
शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करें: शाम के समय पास के शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं. साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. हरियाली अमावस्या पर शिव उपासना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
चींटियों और मछलियों को भोजन कराएं: शाम के समय आटे में थोड़ी सी चीनी मिलाकर चींटियों को डालें या किसी पवित्र नदी या तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं. इस उपाय से कुंडली का राहु-केतु दोष कम होता है और कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED