चिली से व्यापार करार के लिए वार्ता आगे बढ़ेगी – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल भारत-चिली व्यापार समझौते की बातचीत में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए इस महीने के अंत में चिली की यात्रा करेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत और चिली ने 2006 में तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) लागू किया था। अब दोनों देश इसके दायरे को बढ़ाकर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के रूप में विस्तार देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सीईपीए का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मौजूदा पीटीए को व्यापक बनाना है। इसके तहत डिजिटल सेवाओं, निवेश को बढ़ावा देने, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) तथा महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव है। चिली, लातिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई (एलएसी) क्षेत्र में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है。
अधिकारी ने बताया कि सचिव की इस यात्रा के दौरान बातचीत में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर, हमें अच्छे समझौते का विकल्प मिलता है तो हम आगे बढ़ेंगे। अगर ऐसा नहीं मिलता है तो कोई जल्दबाजी नहीं है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारत मर्कोसुर समूह के साथ तरजीही व्यापार समझौते के लिए बातचीत आगे बढ़ा रहा है। मर्कोसुर लातिन अमेरिका का एक व्यापारिक समूह है, जिसमें ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे और पैराग्वे शामिल हैं।
बॉक्स
चार साल में नौ एफटीए हुए : गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि पिछले चार साल में अंतिम रूप दिए गए नौ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने घरेलू उद्योग के लिए बड़े अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि ये समझौते सामूहिक रूप से वैश्विक व्यापार के करीब दो-तिहाई हिस्से से जुड़े हैं। वहीं, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान देश का निर्यात करीब 15 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने साथ ही भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक हजार अरब डॉलर के वस्तु एवं सेवा निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात 863 अरब डॉलर रहा था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News