Solar Eclipse Today 2026: सूर्य ग्रहण के बाद कौन से 5 काम करने चाहिए?, Astrology Hindi News – Hindustan

कुछ ही देर में साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि भारत में ये ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में यहांं रहने वालों को इसे जुड़े उपायों को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत है क्योंकि सूतक काल मान्य नहीं है। धार्मिक मान्यता के आधार पर छोटे-छोटे उपाय हैं जो सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए। जानिए आखिर ऐसे कौन से 5 काम है जिन्हें सूर्य ग्रहण के बाद करना शुभ माना जाता है? मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और नेगिटिविटी काफी हद तक दूर होती है।

सूर्य ग्रहण का समय: रात में 11:16 बजे से रात 1:27 बजे तक

टोटल समय: 4 घंटे 24 मिनट

1. धार्मिक मान्यता के हिसाब से ग्रहण जब खत्म हो जाए तो इसके बाद स्नान करना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। नहाते वक्त पानी में या तो सेंधा नमक मिलाना सही रहता है। या फिर कुछ बूंदें गंगाजल की भी मिलाई जा सकती हैं। वहीं कई लोग स्नान के वक्त पानी में तुलसी के कुछ पत्ते भी मिला लेते हैं। मान्यता है कि इससे मन शांत और ताजगी भरा महसूस करता है।

2. सूर्य ग्रहण के बाद घर की साफ सफाई भी करना शुभ माना जाता है। संभव ना हो तो गंगाजल की कुछ बूंदें छिड़क सकते हैं। हर एक कमरे में गंगाजल छिड़कना सही माना जाता है। वहीं घर में रखा हुआ खाना अगर खराब हो गया है तो उसे हटा दें। इसकी जगह पर आफ कोशिश करें कि ताजा खाना बन जाए।

3. ग्रहण जैसे ही खत्म हो पूजा घर की साफ-सफाई करना भी सही माना जाता है। हालांकि ग्रहण के समय किसी भी मूर्ति को टच करना सही नहीं माना जाता है। भगवान के आगे धूपबत्ती और दीया जलाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर का माहौल काफी हद तक पॉजिटिव और शांत रहता है और लोगों का मन भी।

4. सूर्य ग्रहण के बाद दान-पुण्य का काम जरूर करना चाहिए। जरूरतमंदों को अपनी ओर से अपनी क्षमता के हिसाब से दान करें। दान का सामान अलग से निकाल कर रखा जा सकता है जोकि आप अगले दिन किसी को दे सकते हैं। यहां पर ध्यान रखने वाली बात ये है कि इन चीजों को लेकर दिखावा नहीं करना है। अपने सच्चे मन और श्रद्दा के साथ ही ये काम करें।

5. सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी के पास दीया जलाना भी शुभ माना जाता है। हालांकि ये काम शाम के समय ही करना सही होता है। इससे घर में शांति बनी रहती है और बरकत आती है। घर में मौजूदा नेगेटिविटी इससे काफी हद तक दूर होती है।

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News