Gurgaon News: कादरपुर में निगम ने तीन एकड़ जमीन से हटाए कब्जा, 200 अवैध कमरे तोड़े – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर चली इस विशेष ‘एंटी-एन्क्रोचमेंट एवं डिमोलिशन ड्राइव’ के तहत कादरपुर गांव, सदर बाजार, बसई, सेक्टर-68 और सेक्टर-71 में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे, निर्माण, टीन शेड और रेहड़ी-पटरी हटाए गए। कार्रवाई का सबसे बड़ा असर कादरपुर गांव में देखने को मिला, जहां नगर निगम की लगभग तीन एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए करीब 200 कमरों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जे कर रखे थे, जिन्हें पूरी तरह जमींदोज कर भूमि को निगम के नियंत्रण में लिया गया।

शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र सदर बाजार में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण रोधी अभियान चलाकर दुकानों के आगे बढ़ाए गए रैंप, टीन शेड, सीढ़ियों और काउंटरों को हटाया गया। इसके अलावा बाटा चौक से रेजांगला चौक, चिंतपूर्णी मंदिर से रेलवे स्टेशन तथा 4/7 चौक से ईएसआई अस्पताल रोड तक 48 रेहड़ी-काउंटर ध्वस्त किए गए और 41 अस्थायी ढांचे हटाए गए। बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पांच रेहड़ियों को जब्त भी किया गया।

प्रवर्तन टीमों ने सेक्टर-71 में बिना स्वीकृत नक्शे के बनाई जा रही एक बड़ी अवैध इमारत पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा सेक्टर-68 और बसई गांव में भी अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को पैदल चलने में परेशानी होती है और यातायात बाधित होता है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सरकारी या निगम भूमि पर अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान पूरे माह इसी तरह जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News