Araria News: जॉब कैंप में सेल्स ट्रेनी के 20 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति – Hindustan

Araria News: अर리아, वरीय संवाददाता जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन अररिया के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में विभिन कंपनी द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजनालय द्वारा बताया गया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले बिहार के कोई भी बेरोजगार युवा इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जॉब कैंप में सेल्स ट्रैनी के कुल 20 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं/या उससे ऊपर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹14,500 तक ग्रोस सैलेरी के साथ कमीशन एवं इंसेंटिव भी दिया जाएगा。

कैंप 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड/पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजन फॉर्म तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

जिला नियोजनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। अतएव नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेदार है। इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नही देना होगा। जिला नियोजनालय, अररिया मात्र सुविधा प्रदाता की भूमिका में है एवं इसके लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News