पीलीभीत। गुरुवार को पिछड़ा दलित वर्ग महासंघ के संयोजक दामोदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसडीएम मंयक गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पिछड़े वर्ग और एससी एसटी के छात्र छात्राओं को आईटीआई, नीट, जेईई, आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, आईसीएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों में 45 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। इसके अलावा कक्षा एक से उच्च शिक्षा तक इन वर्गों के विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सरकार से वहन कराए जाने को कहा गया। शिक्षा मित्रों का वेतन सरकारी शिक्षकों के समान करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और किसानों को पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने आदि मांगे रखी गई।
इस दौरान सह संयोजक नरेश पाल गौतम, हरीराम गौतम, ओमप्रकाश यादव, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, नवल किशोर वर्मा, सत्य प्रकाश यादव, भगवान शरण यादव, हरीओम कुशवाहा, सूरज प्रकाश गौतम और लालाराम आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play