Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अधिवक्ता सह विश्व हिंदू युवा वाहिनी के प्रमंडल के संयोजक दिलीप कुमार दीपक ने एक महीने में अपराध नियंत्रण के लिए जिले में किए गए प्रयास के लिए पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्मैक, विदेशी शराब एवं पशु तस्करी के धंधों में लिप्त तस्करों पर अंकुश लगाने की दिशा में एसएसपी सहित उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। तस्करी के दो करोड़ से ऊपर का माल का बरामद होना, 20 संगीन अपराध में लिप्त अपराधियों का पकड़ा जाना एवं पशु तस्करों की लगातार कार्रवाई इस बात के उदाहरण हैं कि पुलिस कप्तान सभी प्रकार के अपराध पर गंभीर हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play