स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च – ABP News

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पाकिस्तान की हर नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू में सुरक्षा वालों ने पाकिस्तान से सटी सीमा पर विशेष ऑपरेशन चलाए हैं. जम्मू पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे है.  खुफिया एजेंसियों ने एक जनरल अलर्ट जारी करते हुए यह चेताया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान जम्मू में सरहद से लेकर शहर तक किसी नापाक साजिश को अंजाम दे सकता है. अपनी नापाक सदस्यों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान ड्रोन का भी सहारा ले सकता है. 
जम्मू में सुरक्षा बल सतर्क
खुफिया एजेंसी के इस अलर्ट के बाद जम्मू में सुरक्षा बल सतर्क है. जम्मू में सुरक्षा बल इस समय पाकिस्तान से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चला रहे हैं ताकि पाकिस्तान अपनी नापाक सदस्यों को अंजाम तक न पहुंचा सकें. जम्मू पुलिस के जवान भारत पाक सीमा पर विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि न केवल इन इलाकों में रह रहे लोगों पर नजर रखी जा सके, बल्कि साथ ही सीमावर्ती इलाकों को सेनीटाइज भी किया जा सके. 
जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे आरएस पुरा सेक्टर में जम्मू पुलिस ने विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया. यह अभियान उन घरों में चलाया गया जो सीमा से सटे हुए हैं.
बॉर्डर वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन
इस कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन के दौरान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगने वाले इलाकों को पूरी तरह से खंगाला गया और इन इलाकों में रहने वाले घरों की व्यापक तलाशी ली गई. पुलिस की इस कार्यवाही का मकसद स्वतंत्रता दिवस के आसपास सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना था.  जम्मू पुलिस ऐसे ऑपरेशन जम्मू समेत उन सभी जिलों में चल रही है जो पाकिस्तान सीमा से सटे हुए हैं या फिर संवेदनशील हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News