भाकियू टिकैत के सदस्यों से तिरंगा यात्रा निकाली, सौंपा ज्ञापन – livehindustan.com

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने गुरुवार को 25 ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और कारों में सवार किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। उधर, ग्रामीण क्षेत्र, ब्लॉक मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, जिला महासचिव चौधरी यशपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में किसान तहसील गेट पहुंचे। तिरंगा यात्रा डेंटल कॉलेज से शुरू होकर प्रेमनगर, हरथला होते सदर तहसील तिराहे तक पहुंची। जहां तहसील के नजदीक कांठ रोड पर पुलिस ने किसानों को रोक लिया। किसानों के नारेबाजी और हंगामा को देखते हुए अधिकारी सतर्क हो गए। मौके पर एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन अभिनव द्विवेदी, एसओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह, नागफनी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।
किसानों ने हाईवे पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। अधिकारियों के मनाने के बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप दिया।संगठन के नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सचिन चौधरी, धनवीर बालियान, वरिष्ठ किसान नेता बाबू सिंह, नौसे अली, समरपाल सिंह, जौली सिंह, अभिजीत चौधरी, सोमवीर सिंह, टेकापार सिंह, गिरजा व्यास, युवराज, अनूप सिंह, सरपाल सिंह मौजूद रहे। उधर, डॉ.चरण सिंह की अगुवाई में संगठन के सदस्यों ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित ट्रेड डील, रामपुर के मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय प्रकरण सहित अन्य मांगों का उल्लेख है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News