Araria News: सिकटी, एक संवाददाता सीएचसी सिकटी स्थित सभाभवन में आशा एवं आशा-फेसिलिलेटर कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा ने की। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य आधारित कार्यक्रम, भुगतान और प्रोत्साहन राशि, दवा किट और रिपोर्टिंग, कार्य मूल्यांकन आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति साझा की। बैठक में सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने और स्वास्थ्य लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा अजमत राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण तथा परिवार नियोजन कार्यक्रमों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से घर-घर संपर्क अभियान चलाएं। उन्होंने विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। बैठक के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि एक बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का समन्वित प्रयास बेहद जरूरी है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play