Siddhart Nagar News: बांसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र मिठवल में संचालित एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का जिला समन्वयक निपुण आशीष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण गतिविधियों व प्रतिभागी शिक्षकों की सहभागिता का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण, एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग व बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता के लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, तकनीकों एवं नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है।
उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के अनुभवों को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से अपनाने के साथ ही छात्र उपस्थिति एवं विद्यालय में बच्चों के ठहराव पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान शैलेश श्रीवास्तव, शिवम पाठक, तारिक मुस्तफा, आदर्श मिश्र, विवेक पाण्डेय, अखिलेश, निधि, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play