विकसित पंचायतों से ही बनेगा विकसित भारत – Hindustan

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत पंच सम्मेलन का गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजन हुआ। सम्मेलन में रोजगार योजना के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने विकसित ग्राम पंचायत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी और विभिन्न योजनाओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कहा कि विकसित ग्राम पंचायत ही 2047 तक विकसित भारत बनाने में सहभागी होगी। सीडीओ देवयानी ने योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी और मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर करने के प्रावधान के बारे में बताया।

उन्होंने कार्यो को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन से जुड़े 318 कार्यों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त श्रम रोज़गार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान बताया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News