Jahanabad News: नशामुक्त युवा ही साकार करेंगे विकसित भारत का सपना : नवल – Hindustan

Jahanabad News: -शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की दिलाई शपथ : -‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन फोटो जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता मानस पब्लिक स्कूल के सभागार में गुरुवार को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान, माउंट आबू से आए प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर मानस ग्रूप के चेयरमैन डा. नवल किशोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा भी एक तरह की गुलामी है। इससे मुक्ति पाए बिना स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ स्टूडेंट नहीं, बल्कि ऐसे एक्सप्लोरर हैं, जो बिना किसी नक्शे के अपने भविष्य का रास्ता तलाश रहे हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का प्रवाह समर्थ और सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। समय रहते इस प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगाई गई तो इसके गंभीर सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि परिवार और समाज में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी सरोज बहन, सूरज भाई और सुनीता बहन ने डॉ. नवल किशोर को संस्था की ओर से मोमेंटो, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्या खुशबू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इंचार्ज योगेंद्र कुमार, नीरज कुमार, रीता कुमारी सहित शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। 13 अगस्त जेहाना- 03 फोटो कैप्सन -नशामुक्ति को ले गुरुवार को मानस स्कूल में शपथ लेते स्कूल के चेयरमैन डा. नवल किशोर व अन्य
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News