Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ‘मिट्टी से रंग तक कला एवं सांस्कृतिक संस्था’ की ओर से शुक्रवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज एशडेल में ऐपण कला प्रतियोगिता आयोजि की गई। प्रतिभागियों ने गेरू और बिस्वार से आकर्षक ऐपण बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। चौखट, लक्ष्मी पग, स्वस्तिक और अन्य पारंपरिक अल्पनाओं के माध्यम से बच्चों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को कागज पर उतारा। संस्था की अध्यक्ष डॉ. पूनम ने कहा कि ऐपण उत्तराखंड की पहचान है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्था भविष्य में भी राज्य की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी।
कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष संगीता कोठारी के साथ कंचन मेहरा, नेहा गुप्ता, शिवांगी गंगवार, योगेश बृजवासी और दुर्गा आर्य ने सक्रिय सहयोग दिया। संस्था की विशेष अतिथि कल्पना आर्य भी उपस्थित रहीं। उत्कृष्ट ऐपण बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play