राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को बनाया प्रभारी – AajTak

Feedback
राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी नियुक्तियां की हैं. पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. 
सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, सांसद संगीता यादव, रोहन गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह को भी सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है.
राज्य चुनाव आयोग की ओर से अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनावों की घोषणा 23 सितंबर को होने की संभावना जताई गई थी और मतदान 13 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच कई चरणों में होना था. नतीजों की घोषणा 12 नवंबर तक होने की उम्मीद थी.
शहरी निकाय चुनावों की घोषणा 17 अगस्त को होने की उम्मीद जताई गई थी, जिसमें 6 और 9 सितंबर को मतदान और 11 सितंबर को मतगणना प्रस्तावित थी. हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया था कि चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद तारीखों में बदलाव हो सकता था.
कांग्रेस ने लगाया दांव
राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने युवाओं पर बड़ा दांव खेलने का फैसला किया था. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि पार्टी ने राज्य में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों के लिए 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत टिकट देने का फैसला किया था.
उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में यह घोषणा की थी. डोटासरा ने कहा था, “हमने घोषणा की है कि शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को दिए जाएंगे.”
उन्होंने टिकट के दावेदारों को बार-बार वार्ड बदलने के खिलाफ भी आगाह किया था और कहा था कि टिकट बंटवारे में स्थानीय समीकरण और संगठनात्मक बातें अहम भूमिका निभाएंगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News