Lucknow News: आलमबाग में ऑटो चालक का हुआ अंतिम संस्कार – Hindustan

Lucknow News: जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में तपस्या सिंह ने पूर्व पति तेलीबाग सपना कॉलोनी निवासी ऑटो चालक आशीष सोनी उर्फ सनी (40) की तवे से पीटकर हत्या कर दी थी। आशीष का अंतिम संस्कार शुक्रवार को आलमबाग श्मशान में किया गया। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस पर हत्या का मुकदमा न दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, जानकीपुरम पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद मौके पर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आरोपी महिला हिरासत में है। तेलीबाग से आशीष गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जानकीपुरम पूर्व पत्नी तपस्या सिंह और चार साल की मासूम बेटी वैष्णवी से मिलने पहुंचा था। घर पहुंचने पर दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर तपस्या ने रसोई में रखे लोहे के तवे से आशीष के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। गंभीर रूप से घायल आशीष को पुलिस ट्रॉमा सेंटर ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
मृतक आशीष की मां मिथिलेश स्वर्णकार के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आलमबाग इलाके के श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मिथिलेश स्वर्णकार का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नही किया है। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मां मिथिलेश की तहरीर पर आरोपी तपस्या सिंह समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है.
———-
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रहीमाबाद। संडीला के बछीटा गांव निवासी प्रतीक सिंह (24) को गुरुवार रात बाइक से लखनऊ से लौटते समय एक वाहन से टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद प्रतीक को मलिहाबाद सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया था, जहां से परिजनों ने प्रतीक को ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात प्रतीक की मौत हो गई थी। प्रतीक संडीला कस्बे में परचून दुकान पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक प्रतीक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। चाचा उदय पाल सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भतीजा करन ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती था, जिसे देखने के लिए भाई प्रतीक घर से निकला था। परिवार में मां, पिता कमलेश, भाई करन, बहन प्राची है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मोहनलालगंज। रायभान खेड़ा गांव में गुरुवार देर रात नशे में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रायभान खेड़ा के दीपक गुरुवार देर रात शराब के नशे में पड़ोसी राजकमल के दरवाजे पर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। राजकमल और उसके भाई वीरेंद्र ने इसका विरोध किया। आरोप है कि दीपक अपने भाई हंसराज, पिता गंगा प्रसाद के साथ लाठी लेकर पहुंचा। इस पर दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। मोहनलालगंज सीएचसी से डॉक्टर ने गंगा प्रसाद, हंसराज और वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
सरोजनी नगर। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार रात डीसीएम ने सब्जी खरीदने के लिए ऑटो से उतरे एक दुकान के अकाउंटेंट रजनीकांत तिवारी (30) को कुचल दिया। गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दरोगा खेड़ा की प्रियदर्शिनी विहार कॉलोनी निवासी रजनीकांत आलमबाग में एक दुकान पर अकाउंटेंट थे। भांजे सत्यम उपाध्याय ने बताया कि रजनीकांत गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे आलमबाग से ऑटो करके घर लौट रहे थे। वह सरोजनी नगर में कानपुर रोड अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास चिल्लावां बाजार में सब्जी खरीदने के लिए ऑटो से सड़क की ओर उतरे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रजनीकांत को कुचल दिया। चालक डीसीएम लेकर तेजी से फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से जख्मी रजनीकांत को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रजनीकांत को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची सरोजनी नगर पुलिस ने रजनीकांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सरोजनी नगर पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए डीसीएम की खोजबीन चल रही है.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News