Lalitpur News: दिदौनिया। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर थाना मदनपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए शुक्रवार शाम से विशेष गश्त शुरू की गई। पुलिस प्रशासन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। मदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चलाती रही।
मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस बल ने पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त की। सड़कों से गुजरने वाली हर गाड़ी को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली गई जिसमें गाड़ियों की बाहरी और आंतरिक जांच शामिल थी। जांच पूरी होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा था। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर मदनपुर पुलिस द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने खुद पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त की और चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी गहन जांच की जा रही है। किसी भी वाहन पर संदेह होने पर उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play