नवविवाहिता की मौत, छत से फेंककर हत्या का आरोप – Hindustan

लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला में गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गयी। मृतका रोहित कुमार की 30 वर्षीया पत्नी सिंपी कुमारी थी। मायके के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट करने व छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। सिंपी, सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार निवासी प्रेम गुप्ता की पुत्री थी। भाई रविंद्र राज गुप्ता ने बताया कि इसी साल अप्रैल महीने में उसकी शादी हुई थी। शादी के 15 दिन बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
उसके साथ मारपीट करने लगे। इस वजह से उनकी बहन मायके में थी। एक सप्ताह पहले ही ससुराल के लोग उसे ले गये थे। शुक्रवार की सुबह मौत की सूचना दी गयी। ससुरालवालों का कहना था कि वह चक्कर खाकर छत से नीचे सड़क पर गिर गयी थी। इससे उसकी मौत हो गयी। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि एफएफएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News