Madhubani News: महिला का अपहरण, एफआईआर दर्ज – Hindustan

Madhubani News: मधेपुर। एक बच्चे की मां 26 वर्षीय महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना के गांव की है। महिला का अपहरण 12 अगस्त को कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत ससुर ने मधेपुर थाना में गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक युवक को नामजद किया गया है। एफआईआर के अनुसार महिला बीते बुधवार को परिवार के लोगों को बगैर कुछ बताये घर से निकल गई। फिर वह वापस नहीं लौटी। वो अपने साथ सभी जेवरात भी लेकर चली गई। जबकि अपनी पुत्री को घर पर ही छोड़ दी।
बाद में पता चला कि आरोपित युवक ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। अपहृत महिला के पति पटना में जीविकोपार्जन के लिए रहते हैं। अपहृता के ससुर ने मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News