Santkabir Nagar News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Hindustan

Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर 10 में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बेलहर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार हरिनाथ पुत्र वंशबहादुर (28) शनिवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में गया था। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में देखा तो वह छत की कुंडी से लटका हुआ मिला।
उसके इस हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News