Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मंझारी एवं तांतनगर मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भरभरिया पंचायत भवन से मंझारी थाना तक किया गया। पूरे यात्रा में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस यात्रा में शामिल हुए। तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव पूरे यात्रा मार्ग पर दिखाई दिया। यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने सभी को स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं तथा बधाई दी। तिरंगा यात्रा में मंझारी मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो कमारडुंगी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, विजय सिंह पिंगुवा, विनय दास, तांतनगर मंडल अध्यक्ष जोगेश सवैया उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play