Badaun News: हरियाली तीज के अवसर पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन में वेदांशी प्रथम, अनामिका द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक पर्व विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण विद्यार्थियों का उत्साह और सीखने की भावना है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर
करियामई स्थित केपी शर्मा मॉडल दुर्गा देवी इंटर कालेज में हरियाली तीज पर रचाई गई मेहंदी दिखातीं छात्रायें।
उघैती। क्षेत्र के करियामई स्थित केपी शर्मा मॉडल दुर्गा देवी इंटर कालेज में हरियाली तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने हथेलियों पर पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों की सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्था, खुशबू, रजनी, वंदना, जेसमी, खुशी, संगीता और कुसुम ने स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ और हाईस्कूल वर्ग में भूमिका, रेखा, गौरी, लक्ष्मी और अंशिका एवं कक्षा 11 और इंटर में मीनाक्षी और मोनिका ने अपनी बेहतरीन कला के दम पर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अरविंद शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य जयप्रकाश उपाध्याय मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play