Bareily News: मीरगंज। केआर महाराज इंटरनेशनल स्कूल गुलड़िया में शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान, श्रद्धा ने द्वितीय एवं आरोही यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक गोपाल पाठक ने कहा प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और छिपी प्रतिभाओं को निखारती हैं। प्रधानाचार्य यूसुफ खान, रूबी, कुलसुम, रिदा आदि मौजूद रहीं। दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में राजवती प्रथम, सुमन द्वितीय और अरीजा तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने पुरस्कार बांटे।मंगलसेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंगलम अस्पताल धनेटा में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की।प्रतियोगिता
में क्षेत्र के दस कालेजों की छात्राएं शामिल हुईं। केएसजी इंटर कालेज मीरगंज की शोफिया अंसारी ने प्रथम, शबनूर द्वितीय औक चतुर बिहारी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल मिर्जापुर की कोमल तृतीय रहीं।ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विजय गंगवार ने विजयी छात्राओं को नगद धनरशि पुरस्कार में दी। शिवानी, प्रियांशी और हरिति पब्लिक स्कूल बल्लिया की राखी को संत्वना पुरस्कार दिए। केएसजी के अध्यक्ष केतन गुप्ता, उपाध्यक्ष कुश गुप्ता, प्रबंधक रामपाल गुप्ता और प्रधानाचार्य निश्चल गुप्ता ने कालेज में शोफिया अंसारी को सम्मानित किया।फोटो संख्या 01
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play