फिरोजाबाद पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश।
फिरोजाबाद में भैंस चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों के पैर में लगी गोली
नारखी क्षेत्र में कई भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपित के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी कुबेर और ओखरा में पिछले दो महीने में भैंस चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। 19 जून को गढ़ी कुबेर से दो पशु, 19 जुलाई को एक भैंस, सात अगस्त को ओखरा से दो भैंस और 13 अगस्त की रात एक भैंस चोरी हुई थी। घटनाओं के बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।
शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की भैंस बेचने के लिए आरोपित मैक्स पिकअप लेकर बैंदी की पुलिया की ओर जा रहे हैं। नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें- सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांकेबिहारी: हरियाली तीज पर हरे वस्त्र किए धारण, लाखों भक्त करेंगे भव्य दर्शन
जवाबी फायरिंग में मुकीम और अरमान के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, भाग रहे उनके दो साथी ईनुस और आकाश को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में दिसंबर में जनगणना का दूसरा चरण: 40 सवालों का नोटिफिकेशन जारी, पहली बार जाति भी शामिल