Feedback
भारत आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया. उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्र था, स्वतंत्र है और स्वतंत्र रहेगा, लेकिन देश को सुरक्षित, समृद्ध और विश्वगुरू बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना होगा.
भागवत ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि देश को ऐसा राष्ट्र बनाना है, जो पूरी मानवता के लिए सार्थक योगदान दे.
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat says, “… While it is certain that our nation has attained independence and will remain independent, the task of making it prosperous, secure, and affluent lies ahead. If we wish to transform it into a nation that… https://t.co/tmaagcrp2L pic.twitter.com/dXQGnPfXJk
मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्र हमारा स्वतंत्र हो गया और यह स्वतंत्र ही रहेगा लेकिन उस राष्ट्र को हमें सुखी, संपन्न और सुरक्षित बनाना है. राष्ट्र को विश्व में योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है तो ऐसे में बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसका हमें सामना करना है. उन्होंने कहा कि हमारे तत्वों से अलग न होते हुए कई उल्टे विचार वाले लोग हैं लेकिन हमें अपने मूल सिद्धांतों से जुड़े रहते हुए इन चुनौतियों का सामना करना होगा और भारत को विश्वगुरु बनाना होगा. यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसा देश बनाएं जो पूरी मानवता के लिए सार्थक योगदान दे.
यह भी पढ़ें: AI स्किलिंग, 6G, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट… PM मोदी ने लाल किले से किए ये 10 बड़े ऐलान
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े ऐलान इसमें शामिल हैं.
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू