Breaking News LIVE Update: अगले 25 साल तक लोकसभा की सीटें बढ़ाना नहीं चाहती कांग्रेस, अमेरिका में उठी RSS को – India.com

Breaking News LIVE Update 20 August: बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई, जहां पार्टी ने अलग-अलग मुद्दों और चुनौतियों पर अपनी रणनीति तय की है. इस बैठक में पार्टी ने वंदे मातरम के गायन पर भी अपना रुख साफ कर दिया. उसका कहना है कि वह इस गीत के 2 पैरा का ही गायन करने की परंपरा बरकरार रखेगी, जो प्रस्ताव उसकी 1937 में CWC की बैठक में पास हुआ था. इसके अलावा इस बैठक में लोकसभा की सीटों को बढ़ाने के मुद्दे पर भी पार्टी ने अपना पक्ष रखा है. केंद्र सरकार नए परिसीमन सिस्टम के लिए संविधान में संशोधन कर लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करना चाहती है लेकिन कांग्रेस अगले 25 साल तक इन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं चाहती है.

उधर अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगाने की मांग की है. आगामी 29 अगस्त को RSS प्रमुख मोहन भागवत अमेरिकी दौरे पर जाएंगे. उनकी इस यात्रा से पहले USCIRF अमेरिकी सरकार से मांग की है के वह RSS नेताओं से मुलाकात न करे और न ही उनके साथ कोई उच्च स्तरीय मीटिंग हों.

इसके अलावा राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन और खेल जगत की हर हलचल से जुड़ी जानकारी हम आपको यहां देंगे. ये सभी जानकारियां आपके पास एक क्लिक में उपलब्ध होंगी. India.com के साथ बने रहें और समय समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Breaking News LIVE Update 20 August: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को अमेरिका दौरे पर होंगे. उनके इस दौरे से पहले अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने अमेरिकी सरकार से RSS पर बैन लगाने की मांग की है. इस आयोग ने RSS पर अल्पसंख्यकों पर मु्स्लिम और ईसाई जैसे- धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले का आरोप लगाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Smart Buy की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News