Delhi News: ओखला मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर बनेगा फुटओवर ब्रिज – Hindustan

Delhi News: -इससे मंडी, ओखला रेलवे स्टेशन और स्कूल जाने के लिए सुरक्षित सड़क पर कर सकेंगे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ओखला मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सड़क पार करने वाले लोगों की परेशानी जल्द दूर होने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने यहां फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 4.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। एफओबी में लिफ्ट होगी, जिससे लोगों को इस पर चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। छह माह जे भीतर इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

कैप्टन गौर मार्ग व्यस्त सड़क है। जहां एमजी रोड से आउटर रिंग के बीच वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके एक तरफ ओखला सब्जी मंडी व सरकारी स्कूल हैं। मंडी के पास ही एक टी-पॉइंट है, जिस पर ओखला रेलवे स्टेशन का मार्ग मिलता है। इस स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लोग कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस, लोटस टैम्पल जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ईस्ट ऑफ कैलाश, एसबीआई कॉलोनी है। मंडी व रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों के साथ स्कूल के बच्चे जान जोखिम में डाल कर रोड को वाहनों के बीच से पैदल पार करते हैं। इससे उनके साथ दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इस खतरे को खत्म करने के लिए कैप्टन गौर मार्ग पर ओखला मंडी के पास नया एफओबी प्रस्तावित किया गया है। इस ओर सीढ़ियों के अलावा दोनो तरफ लिफ्ट लगाई जाएंगी। जिससे बुज़ुर्गों, दिव्यांगजनों और सामान लेकर चलने वाले लोगों को चढ़ने-उतरने में आसानी होगी। इस लिफ्ट में एक बार में 16 लोग सवार हो सकेंगे.

——

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News