Aap Ki Adalat LIVE: सुपरस्टार यश अपनी ‘ए’ रेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वह ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे हैं। फिल्म की टैगलाइन ‘ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बताते हुए यश ने कहा कि यह बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है। कर्नाटक राज्य महिला आयोग की शिकायत पर उन्होंने कहा, ‘आजकल की औरत जो चाहती है, उनकी डिजायर्स की बात करना भी इस दुनिया में टैबू हो गया है। इस पिक्चर की डायरेक्टर भी एक औरत है और उनको विश्वास है कि महिलाओं की अपनी फैंटेसीज पर भी उनका अधिकार है।’
गालियों के इस्तेमाल पर यश ने कहा कि कुछ सीक्वेंस उन्होंने और कुछ निर्देशक गीतू मोहनदास ने लिखे हैं। उन्होंने दोहराया कि फिल्म बच्चों के लिए नहीं है। हिंसा और अश्लीलता के लिए जेन-Z को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर यश ने कहा, ‘दुनिया नौजवानों की है।’ उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी को अगली पीढ़ी अलग लगती है। यश ने ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए अपनी निजी जिंदगी, फैंस के प्रति अपने लगाव और सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की।
‘तबाही’ गाने और कियारा आडवाणी के सीन पर उन्होंने कहा कि किरदारों की भावनाओं को दिखाने के लिए ऐसे दृश्य जरूरी थे और ‘हम भी नर्वस रहते हैं।’ ‘तबाही’ को कंडोम ऐड बताए जाने पर यश ने मजाक में कहा कि कंडोम ऐड करनी है तो मैं पैसे लेकर करूंगा, मुफ्त में नहीं करूंगा। फिल्म के कब्र वाले दृश्य को उन्होंने वास्तविक घटना से प्रेरित बताया। ‘आप की अदालत’ में यश ने हरेक सवाल का बेबाकी से खुलकर जवाब दिया। इस दौरान वह शो में आए दर्शकों से भी बातचीत की।
ये भी पढ़ें: ‘दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें’, ‘टॉक्सिक’ के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.