राजस्थान: नागौर में 100 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री चलाने वाला पूर्व नौसैनिक गिरफ्तार – jagran.com

राजस्थान के नागौर में एक पूर्व नौसैनिक को 100 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर।
नागौर में पूर्व नौसैनिक 100 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री चला रहा था।
पुलिस ने छापेमारी में 210 लीटर केमिकल और एमडीएमए बरामद किया।
आरोपी महावीर इंटरनेट से सीखकर जनवरी से फैक्ट्री चला रहा था।
जागरण संवददाता, जयपुर। राजस्थान के नागौर में एक पूर्व नौ सैनिक को 100 करोड़ कीमत की मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महावीर नागौर जिले का निवासी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के अनुसार आरोपित महावीर जोधपुर राजमार्ग पर एक घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहा था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात को छापेमारी करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से 24 प्रकार के 210 लीटर केमिकल, दो किलो 744 किलोग्राम कैफीन और पांच किलो 418 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस वर्ष जनवरी में महावीर ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री शुरू की थी। वह इंटरनेट मीडिया पर देखकर मादक पदार्थ बनाने का काम करता था। महावीर और उसके साथियों के द्वारा मादक पदार्थ के कारोबार में दस से अधिक मोबाइल का उपयोग करने की सूचना मिली है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News