itel ने भारत में लॉन्च की नई वॉशिंग मशीन्स और स्मार्ट TV रेंज, कीमत – 9,999 रुपये से शुरू – Jagran

itel ने भारत में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई वॉशिंग मशीन्स और स्मार्ट TV रेंज लॉन्च की है। आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारे में।
itel ने भारत में उतारीं धांसू वॉशिंग मशीन्स और Mini LED टीवी रेंज। 
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने भारत में वॉशिंग मशीन और टीवी की एक नई रेंज के साथ अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नए लाइनअप में तीन वॉशिंग मशीन मॉडल्स और कई सीरीज और स्क्रीन साइज वाला एक रिफ्रेश्ड टीवी पोर्टफोलियो शामिल है। दोनों प्रोडक्ट रेंज पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध हैं।
नई वॉशिंग मशीन रेंज में itel WM105SA, WM095SA और WM080SA शामिल हैं, जिनकी कैपेसिटी इस प्रकार है:
तीनों मॉडल्स में टफन्ड फुल-ग्लास टॉप दिया गया है।
नए itel TV पोर्टफोलियो में Google QD-Mini LED, Google QLED और Android QLED सीरीज शामिल हैं। उपलब्ध स्क्रीन साइज इस प्रकार हैं:
पूरे TV पोर्टफोलियो में QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि Google QD-Mini LED सीरीज 55-इंच और 65-इंच मॉडल्स पर Mini LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। ये TV फ्री डिश कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
कनेक्टेड टीवी फीचर्स में नेविगेशन, कंटेंट सर्च और स्मार्ट टीवी फंक्शन्स के लिए वॉयस कंट्रोल के साथ-साथ स्ट्रीमिंग एप्स, एंटरटेनमेंट और गेम्स के लिए एप स्टोर का एक्सेस शामिल है।
itel WM105SA की कीमत 12,699 रुपये रखी गई है, जबकि WM095SA और WM080SA की कीमत क्रमशः 12,099 रुपये और 9,999 रुपये है। वहीं, itel TV रेंज की शुरुआती कीमत 12,069 रुपये है। दोनों प्रोडक्ट रेंज पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं और इन्हें 1,000 से ज्यादा Carlcare सर्विस सेंटर्स का सपोर्ट हासिल है।
यह भी पढ़ें: महंगे रिचार्ज की तरफ बढ़ीं कंपनियां! Airtel ने बंद किए सस्ते प्लान, क्या अब Jio और Vi भी बढ़ाएंगे दाम?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News