वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल – AajTak

Feedback
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में दोनों यात्री घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ का रहने वाला एक यात्री एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़कर मुंबई की यात्रा करने वाला था. सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को घोषित (डिक्लेयर) कर दी थी.
अचानक पिस्टल से गोली छूट गई और जमीन से टकराने के बाद पास खड़े लड़के के हाथ में और महिला की जांघ में लग गई. गोली लगते ही दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हरहुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News