Bareily News: फोटो 01 तहसील में ध्वजारोहण करते एसडीएम गोपाल शर्मा बहेड़ी,संवाददाता। 80 वें गणतंत्र दिवस पर सभी लोग यौमे आजादी के जश्न में डूबे। हर तरफ तिरंगा लहराता दिखा। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। यहां रैलियां निकाली गई। सभी वर्गों में जश्ने आजादी को लेकर खासा उत्साह रहा।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम गोपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सभी को देश की एकता अखंडता और समृद्ध करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं दी। इस मौके पर तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाली में सीओ अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
नेशनल पब्लिक स्कूल मंडनपुर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय के प्रबंधक सरदार निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, ऑडिटर सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह, विवेक गर्ग,डॉ.एलसी सरकार, सरदार जोगिंदर सिंह,हरभजन लाल व मोहम्मद आसिफ उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक सरदार निरंजन सिंह के द्वारा एवं सेठ प्रमोद अग्रवाल ,विकास चौधरी, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानों से प्रेरणा लेने की बात कही।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय स्कूल और तहसील में कक्षा 12 में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र अभी सक्सेना 95 प्रतिशत एवं कक्षा 10 की छात्रा आयुषी असवाल 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उनके माता-पिता के साथ 5100 रुपए की नगद भेंट राशि और ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट पुरस्कार से नवाजा गया।इसके अलावा 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार ट्रॉफी और सर्टिफिकेट सौंपे गए।
मिशन एकेडमी मण्डनपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक एम एस गंगवार ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक एमएस गंगवार ने सभी देश भक्तों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी को आने जीवन मूल्य को अपने जीवन में उतारना है। मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर गंगवार ने कहा देश को आजाद कराने में अनेक लोगो ने अपना जीवन बलिदान दिया है। हमें ऐसे शहीदों को नमन करना चाहिए। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वैभव स्वरूप ने कहा कि हम सब अंग्रेजो से स्वतंत्र को चुके है लेकिन अपनी इच्छाओं के गुलाम है। हमें इस गुलामी से स्वतंत्र होना है तभी हम अच्छे नागरिक बन सकेगें। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गंगवार ने कहा तिरंगा हम सब को जीने का तरीका सिखाता है। इस अवसर पर रीता पांडे अदीब शाह खान, वीतिका शर्मा, धरनी धर, डीसी कश्यप, अवनीत गुप्ता, इसाउद्दीन, संजय सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप गंगवार एवं अरूनबीर ने किया।
नेशनल पब्लिक स्कूल जूनियर ब्रांच केशवपुरम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन सिंह प्रमोद अग्रवाल जी,दर्शन सिंह, विकास चौधरी, अज़ीज अहमद,विवेक गर्ग,गौरव मित्तल,सुरेंदर सिंह, जोगिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के स्मार्ट क्लास का उदघाटन किया। अंत में हेड मिस्ट्रेस कोमल गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मिशन एकेडमी मण्डनपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक एम एस गंगवार ने ध्वजारोहण किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक एमएस गंगवार ने सभी देश भक्तों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी को आने जीवन मूल्य को अपने जीवन में उतारना है। मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर गंगवार ने कहा देश को आजाद कराने में अनेक लोगो ने अपना जीवन बलिदान दिया है। हमें ऐसे शहीदों को नमन करना चाहिए। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वैभव स्वरूप ने कहा कि हम सब अंग्रेजो से स्वतंत्र को चुके है लेकिन अपनी इच्छाओं के गुलाम है। हमें इस गुलामी से स्वतंत्र होना है तभी हम अच्छे नागरिक बन सकेगें। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गंगवार ने कहा तिरंगा हम सब को जीने का तरीका सिखाता है। इस अवसर पर रीता पांडे अदीब शाह खान, वीतिका शर्मा, धरनी धर, डीसी कashyप, अवनीत गुप्ता, इसाउद्दीन, संजय सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप गंगवार एवं अरूनबीर ने किया।
असीसी कॉन्वेंट स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर अल्फ्रेडो रॉड्रिग्स रहे जिनका असीसी बैंड ग्रुप ने अपनी मधुर धुनों से स्वागत किया। इसके पश्चात रेड, येलो, ग्रीन एवं ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तदुपरान्त राष्ट्रगान हुआ।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया। मुख्य अतिथि फादर अल्फ्रेडो रॉड्रिग्स ने कहा कि देश की प्रगति के लिए युवा पीढ़ी में देशप्रेम, सद्भावना और जिम्मेदारी की भावना आवश्यक है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पशान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा ईमानदारी, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जोन्स जे. के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
मिशन ग्लोबल स्कूल सिंधौरा,रिछा में संरक्षक आर के सक्सेना,प्रबंधक जितिन सक्सेना, निदेशक अमित देओल,प्रिंसिपल बी के कश्यप ने ध्वजारोहण किया। इस मौके कर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
एसडीआरडी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रबंध तंत्र के प्रतीक ढींगरा और ललित पिपलानी ने कहा आजादी में भाग लेने बलिदानों को याद करते हुए कहा कि सभी को देश के उत्थान के लिए समर्पित रहना चाहिए। प्रिंसिपल नीलम सक्सेना ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play