Kal Ka Mausam 17 August: कल मौसम दिखाएगा रौद्र रूप! यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश, जानें IMD अपड – India.com

पूर्वी भारत में वज्रपात का खतरा, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका है. (Photo from IANS)
कल का मौसम: मानसून के रफ्तार पकड़ने के बीच, मौसम विभाग ने कल के लिए कई राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में वज्रपात का खतरा, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं देशभर में कल यानी सोमवार (17 अगस्त) को मौसम कैसा रहेगा.
दिल्ली में कल आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान, हवा 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. राजधानी में कल अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा.
यूपी के नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट है.
बिहार के गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं झारखंड के खूंटी, रांची, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में 17-18 अगस्त को बारिश की चेतावनी है.
पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चूरू और फलोदी में भी बारिश की संभावना है.
गुजरात के दाहोद, नर्मदा, तापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, पंचमहल और वडोदरा में हल्की हवा चलेगी और साथ में भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मंडला, खरगोन, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट समेत कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है.
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, टिहरी, चंपावत और पौड़ी में बारिश संभव है. हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में 17-18 अगस्त को बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, राजौरी, कुलगाम, किश्तवाड़, मुजफ्फराबाद और उधमपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल खबरें लिखने का भी अनुभव है. उन्होंने IMS Ghaziabad से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा. अपने 4 साल के मीड … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News