Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के चिनिया रोड में चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह के न्यू मानस मेडिकल से जुड़े नए क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर जिले के कई वरीय चिकित्सक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में डॉ. मनीष कुमार सिंह की यह पहल सराहनीय है। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर दवा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लीनिक जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्थान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना को प्राथमिकता देने की बात कही। मौके पर सीएचसी रंका के एमओआइसी डॉ असजद अंसारी, डॉ महजबीं यमानी, डॉ नाथुन साह, डॉ शमशेर सिंह, गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, दीपक तिवारी, विजय सिंह, बबन सिंह, ददन सिंह, विजय केशरी, संस्थान के संचालक गुड्डू तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play