Hapur News: मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों और जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही शहीदों को नमन किया गया। पुलिस कर्मियों को राष्ट्र और एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर मस्मानित किया गया। पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
वहीं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कैम्प कार्यालय पर भी ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया। उधर पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने भी ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई एवं तथा पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गयी।
सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह मुख्य आरक्षी बिजेन्द्र कुमार को स्वर्ण, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार को रजत, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह को रजत, मुख्य आरक्षी चालक अकीलुद्दीन खाँ को रजत,पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक चाँदवीर सिंह , उपनिरीक्षक अशोक कुमार राघव, मुख्य चालक धर्मवीर सिंह मोधा को एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बधाई दी है।
————-
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play