Begusarai News: अब बीडीओ करेंगे कचरा प्रबंधन कार्य की मॉनिटरिंग – Hindustan

Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। कचरा प्रबंधन कार्य में मुखिया ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। इस परिस्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास अधिकारी आगे आए हैं। अब प्रखंड क्षेत्र में कचरा प्रबंधन कार्य की मॉनिटरिंग बीडीओ स्वयं करेंगे। यह जानकारी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने दी है।
बताते चलें कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी कचरा उठाव की व्यवस्था की गई। इसके लिए घर घर कचरा उठाने का डब्बा दिया गया। सूखा और गीला कचरा रखने के लिए अलग अलग हरा और नीला रंग का डब्बा दिया गया। कचरा उठाव कर उसे कचरा घर तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए ठेला गाड़ी का क्रय किया गया।
कचरा उठाव के लिए स्वच्छता कर्मियों की तैनाती एक निश्चित मानदेय राशि पर की गई। करीब दो वर्षों तक कचरा उठाव का कार्य ठीक ठाक रहा परन्तु कचरा उठाव के ठेले के क्षतिग्रस्त हो जाने से इसकी मरम्मत की व्यवस्था नहीं हुई। राशि के आवंटन के अभाव में स्वच्छता कर्मियों की पारिश्रमिक राशि का समय पर भुगतान नहीं हो सका। इसके कारण कचरा उठाव कार्य पर ग्रहण लग गया।
बीडीओ ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में कचरा ढोने वाली करीब 40 से 50 ठेला गाड़ी अत्यंत जर्जर हालत में है जिसे कई वर्षों से ठीक नहीं कराया गया है। राशि आवंटन के अभाव में जर्जर ठेलागाड़ी को ठीक करवाने में मुखियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से राशि आवंटन की मांग की है।
बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय को राशि आवंटन मिलते ही वह स्वयं ठेला गाड़ी को अपने देख रेख में ठीक करवाएंगे और कचरा उठाव व्यवस्था को फिर से चालू करवाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News