गाजियाबाद, वंदना। जनपद के खिलाड़ियों ने 29वीं स्वतंत्रता कप कराटे प्रतियोगिता में सात पदक हासिल कर नाम रोशन किया। चंडीगढ़ के स्केटिंग रिंक हॉल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता कप कराटे प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी और कराटे कोच आदेश शर्मा ने बताया कि कार्तिकेय शर्मा, सार्थक यादव, वंशिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, वंश शर्मा और निखिल तोमर ने प्रतिभाग किया। इसमें कार्तिकेय शर्मा, वंशिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, वंश शर्मा और सार्थक यादव ने प्रतिद्वंदियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए।
वहीं सार्थक यादव ने काता फाइट में रजत पदक भी अपने नाम किया। निखिल तोमर ने काता फाईट में अपने प्रतिद्वंदी को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निदेशक सचिन त्यागी और कराटे कोच आदेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play