Prayagraj News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार को शहर के कई मोहल्लों में फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते बेपटरी रही। रानीमंडी में ट्रांसफॉर्मर बदलने के कारण करीब सात घंटे बिजली गुल रही तो कसारी-मसारी में पैनल की केबल जलने से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। अतरसुइया में 11 केवी सर्विस केबल टूटने और कई इलाकों में जंपर, बंच वायर व तकनीकी खराबी के कारण बिजली संकट रहा। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली न आने से लोग परेशान रहे। रानीमंडी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति चल रही थी। रविवार दोपहर एक बजे ब्लॉक लेकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया।
गली में क्रेन नहीं पहुंच पाने के कारण काम में अधिक समय लगा और दोपहर से देर शाम तक आपूर्ति प्रभावित रही। कसारी-मसारी उपकेंद्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैनल के अंदर केबल जल गई। इसके चलते करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही और दोपहर डेढ़ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अतरसुइया चौराहे पर रविवार शाम 11 केवी सर्विस केबल टूटने से बिजली गुल हो गई। शाम के समय आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। डॉक्टर बनर्जी फीडर के ऑटो ट्रिप होने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई। कल्याणी देवी उपकेंद्र के बृजेश मिश्र के दोनों ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कार्य के चलते करीब तीन घंटे बंद रहे।करेली के मुन्ना मस्जिद क्षेत्र में सुबह जंपर उड़ने से बिजली बाधित हुई। पुराने शहर के जीरो रोड, केपी कक्कड़ रोड, एससी वसु रोड, अग्रवाल इंटर कॉलेज और महाजनी टोला समेत कई इलाकों में करीब 48 मिनट बिजली गुल रही। मलाकराज में बंच वायर कटने से कई मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित हुई। अनुराग होटल के पास मरम्मत के चलते चंद्रलोक से मानसरोवर तक करीब एक घंटे बिजली बंद रही। इससे पहले शनिवार को बमरौली में विनय कुशवाहा के घर के सामने बिजली का खंभा टूटने से भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। वहीं तेलियरगंज उपकेंद्र में शनिवार रात पैनल में चूहा घुस गया। शार्ट होने से बिजली गुल हो गई। उसे ठीक करने में एक घंटा लग गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play