चांडिल। ईचागढ़ के हुरलुंग में रविवार को चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की बैठक अजीत टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चांडिल डैम विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंच ने 25 अगस्त से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय संवाद यात्रा आयोजित करने का निर्णय किया। मंच के सदस्यों ने कहा कि संवाद यात्रा के माध्यम से मंच चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और उनकी मांगों से अवगत होगी तथा विस्थापन से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद स्थापित किया जाएगा।बैठक में श्यामल मार्डी, नारायण गोप, अंबिका यादव, कृष्णा कालिंदी, राकेश महतो, राम टीडी, मो. मकसूद, किरणवीर, संजीत यादव, गणेश टुडू आदि मौजूद थे
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play