Deoria News: खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को पुरानी रंजिश में पेट्रोल पंप के समीप युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। एक नामजद समेत 15 पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।खुखुंदू थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव निवासी अमन चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान अपने साथी अमन कुमार पुत्र भोला प्रसाद के साथ खुखुन्दू पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने के लिए गया था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सुरहा गांव निवासी गुड्डू कुशवाहा पुत्र सत्य नारायण कुशवाह अपने 10 से 15 साथियों के साथ पहुंचकर लाठी डंडा से गाली देते हुए मारपीट करने लगा।
अमन चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में आगे कहा है कि वहां लोगों के द्वारा बीच बचाव करने पर वे सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में पुलिस ने सुरहा गांव निवासी गुड्डू कुशवाहा पुत्र सत्यनारायन कुशवाहा, बरडीहा गांव निवासी भोला पुत्र असलम, साहिल पुत्र शाकिर एवं मुंडेरा खुर्द गांव निवासी शाहिद पुत्र अंसार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play