Muzaffarpur News: पारू में कांवरिया की गोली मारकर हत्या – Hindustan

Muzaffarpur News: पारू (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के देवरिया-जगिरिया मुख्य मार्ग में ब्रह्मपुरा खखन गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने जलाभिषेक करने बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला और देवरिया थानेदार दलबल के साथ मौके पहुंचे और मामले की जांच की। पारू थानेदार ने बताया कि मृतक थाने क्षेत्र के गोसाई टोला गांव निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र गोलु कुमार (25) है。

बताया जा रहा है कि रविवार शाम 60 कांवरियों की टीम देवरिया थाने क्षेत्र के धरफरी गांव के पास गंडक (नारायणी) नदी से जलबोझी कर गरीबनाथ धाम जा रही थी। जैसे ही कांवरियों का जत्था ब्रह्मपुरा खखन गांव के पास पहुंचा वैसे ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कांवरिया गोलू को गोली मार दी और फिर देवरिया की ओर भाग निकले। बताया कि घायल गोलू को इलाज के लिए अन्य कांवरिया अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोलू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिन में गोली की गांव के एक व्यक्ति से मारपीट हुई थी। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी किया करता था। एक माह पूर्व ही घर आया था। गांव में लगने वाले महावीरी झंडा मेला के बाद उसे लौट जाना था।

बयान ::::::

दिन में गोलू की गांव के एक व्यक्ति के साथ झड़प हुई। इस दौरान गोलू को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उक्त व्यक्ति का सत्यापन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टा उक्त विवाद ही गोली मारने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-अभिजीत कौर, एसडीपीओ सरैया

Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News