Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर स्थित काँशीराम कालोनी में रहने वाला एक युवक रविवार देर रात करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसको बचाने के बाद परिजन उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। मूलरूप से ब्रह्म नगर अकबरपुर का रहने वाला 30 वर्षीय किशन पुत्र राजाराम कांशीराम कालोनी आलमचंद्रपुर में निवास कर रहा था। रविवार देर रात घर में वह खिड़की के पास निकले बिजली के खुले तार के छू जाने से करंट की चपेट में आ गया।
इससे वहां अफरा तफरी मच गई। किसी तरह अलग करने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी उ्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज से भेजे गए मेमो पर अकबरपुर पुलिस ने पंचनामा कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक के साथ हादसा होने की बात प्राथमिक छानबीन में सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play