सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़: भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की – bhaskar.com

सावन माह के तीसरे सोमवार को देशभर के शिवालयों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।
‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ ने आस्था और भक्ति का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
कई मंदिरों में पंडितों द्वारा विशेष रुद्राभिषेक और श्रृंगार आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव से अपने परिवार के कल्याण की कामना की। बसेड़ी कस्बे में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर और कोटरा महादेव मंदिर में भी अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यहां भी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News