News24 के सुपरहिट शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ को मिला नया चेहरा – News24 Hindi

Garima Singh: NEWS24 के शाम के स्लॉट के सुपरहिट शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ को होस्ट इस रविवार से सीनियर न्यूज एंकर गरिमा सिंह होस्ट करेंगी। गौरतलब है कि यह शो हर रोज शाम सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होता है। उल्लेखनीय है कि न्यूज24 के इस फ्लैगशिप शो को कई नामी एंकर्स-संदीप चौधरी और अजीत अंजुम भी होस्ट कर चुके हैं
गरिमा सिंह ने न्यूज24 बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। मूल तौर पर वे पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। वो मीडिया इंडस्ट्री का चिर-परिचित नाम है। गरिमा सिंह को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। टीवी पत्रकारिता के इस चीख-चिल्लाहट के दौर में बड़े ही नफासत, सौम्यता और मुस्कुराहट के साथ कठिन और चुभने वाले सवाल पूछने की शैली के लिए गरिमा सिंह को पहचाना जाता है।
Delighted to welcome Garima Singh as Executive Editor & Anchor of News24 . @gforgarima will be hosting the popular show SABSE BADA SAWAAL . Wishing her All the very best in holding the flag of journalism & News24 motto Think First high .@news24tvchannel pic.twitter.com/ehzlzuoBB1
— Anurradha Prasad (@anurradhaprasad) July 23, 2023

किसान आंदोलन के दौरान गरिमा सिंह द्वारा लिए गए किसान नेता राकेश टिकैत के इंटरव्यू ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 2015 में उन्हें बेस्ट एंकर का अवार्ड भी दिया गया था। वे धारदार खबर लिखने के साथ-साथ कविताएं भी लिखती हैं।
Bag Films & Media Ltd की CMD अनुराधा प्रसाद ने गरिमा सिंह का न्यूज24 में स्वागत करते हुए कहा कि गरिमा सिंह न्यूज24 के प्रभावशाली शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ को अपने सवाल पूछने के अलहदा अंदाज से और सशक्त बनाएगी। दर्शकों को इस शो से हमेशा बड़ी उम्मीद रहती है और हमें पूरा विश्वास है कि गरिमा जन आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी बंगाल में बर्बरता: भीड़ ने बाल नोचे चप्पलों से पीटा, फाड़ डाले कपड़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
भोलानाथ शर्मा न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें प्रिंट, टीवी और वेब जर्नलिज्म में 11 सालों का अनुभव है। मूलरूप से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। स्नातक तक की पढ़ाई बहराइच और पत्रकारिता में परास्नातक चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से किया है। इसके बाद कैरियर की शुरुआत 2012 में दूरदर्शन केंद्र लखनऊ से की। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर और इंडिया न्यूज यूपी/यूके में अपनी सेवा दे चुके हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News