सावन की तीसरी सोमवारी पर बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड स्थित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। उन्होंने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मधुबनी प्रखंड के बांसी, दौनाहा, भापासा, मरिचहवा और बगहा एक प्रखंड के चौतरवा, रतवल समेत कई शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोलबम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
सावन की सोमवारी के कारण शिवालयों में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की। ‘बोलबम’ के जयकारों से पूरा मधुबनी प्रखंड भक्ति में लीन दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसरों में विशेष चहल-पहल बनी रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.